ओ प्यारी चिड़िया
सपनो सा घर है तेरा,
सपनो सा घर है मेरा,
चार दिन का रेन बसेरा
जैसा तेरा वेसा मेरा।
ओह चिड़िया प्यारी चिड़िया।।।
ची ची सी है तेरी बोली,
मी मी सी है मेरी बोली,
नभ गगन को तू है जाती,
नभ गगन को मै भी चाहती।
ओह चिड़िया प्यारी चिड़िया।।।
तिनका जोड़ तूने घर बनाया,
तिनका जोड़ मैंने भी घर बनाया,
पर विधाता को कहां है भाया।
ओह चिड़िया प्यारी चिड़िया।।।
तोड़ दिया तेरा घोसला ,
तोड़ दिया मेरा भी हौसला,
कहां तू जाएगी ,क्या तू खाएगी ,
व्यथा मै तेरी समझती हूं,
गाथा मै अपनी गाती हूं।
ओह चिड़िया प्यारी चिड़िया।।।
ओह चिड़िया प्यारी चिड़िया।।।
No comments:
Post a Comment